छात्रों का छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर प्रदर्शन:जौनपुर में 8 सालों से स्थगित चुनाव बहाल करने की मांग, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को 12 बजे तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (टीडी पीजी कॉलेज) के छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र पार्थ सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग की और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि पिछले 7-8 सालों से कॉलेज में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। इससे हजारों छात्र अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2006 में आदेश दिया था कि सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में हर साल नियमित रूप से छात्र संघ चुनाव होने चाहिए। लिंगदोह समिति की रिपोर्ट में भी इसका जिक्र है। छात्रों ने लिंगदोह समिति के सभी नियमों के तहत चुनाव कराने की मांग की। उनका कहना है कि चुनाव न होने से छात्रों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कोई सही तरीका नहीं बचा है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)