पीलीभीत में ताऊ-ताई के झगड़े में घायल हुआ भतीजा:गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल, चेहरे पर करीब 8 इंच का घाव
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मिघाई गांव में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पर एक भतीजे पर उसके ताऊ ने बांके से हमला कर दिया। हमले में युवक मिंटू शर्मा की दाईं आंख के पास करीब 8 इंच का गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां से उसे अब बरेली के जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। मिंटू के ताऊ और ताई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। मिंटू उन्हें शांत कराने के लिए पहुंचा था। भतीजे का बीच-बचाव करना ताऊ को पसंद नहीं आया। आरोप है कि उसने घर में रखा बांका उठाकर मिंटू पर वार कर दिया। हमले में मिंटू के चेहरे पर गहरा कट लग गया, जिससे काफी खून बहने लगा। परिजन उसे तुरंत बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी ताऊ मौके से भाग गया। बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)