संतकबीरनगर में 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को PET:8 केंद्र बनाए, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Oct 16, 2026 - 13:08
0
संतकबीरनगर में 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को PET:8 केंद्र बनाए, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
संतकबीरनगर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे। बैठक में परीक्षा के दौरान सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 8 केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश एडीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर को सक्रिय मोड में रखा जाए, ताकि बिजली जाने की स्थिति में भी निगरानी व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों का पहले से निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा के दिन किसी प्रकार की देरी न हो। मोबाइल और आईटी गैजेट्स ले जाने पर प्रतिबंध परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन और अन्य आईटी गैजेट्स ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने और प्रश्नपत्रों के रखरखाव व उनके परिवहन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। हर केंद्र पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट एडीएम ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकतानुसार प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की उपलब्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User