पिलखुवा बेकरी से आलू चिप्स, खोआ का नमूना नमूना लिया:खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच के लिए भेजा, एक्सपायरी डेट लिखने के निर्देश दिए
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायतों के आधार पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पिलखुवा और धौलाना में जांच की। टीम ने पिलखुवा की अन्नपूर्णा स्वीट एंड बेकर्स से आलू चिप्स और धौलाना के आलमनगर स्थित मदन मित्तल की खोआ निर्माण इकाई से खोआ का नमूना लिया। दोनों नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हलचल रही। आलू चिप्स में पाम ऑयल की जांच जिलाधिकारी कविता मीना के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अन्नपूर्णा स्वीट एंड बेकर्स का निरीक्षण किया। यहां आलू चिप्स में पाम ऑयल की मिलावट की आशंका को लेकर नमूना लिया गया। टीम ने बेकरी मालिक को मिठाइयों पर निर्माण और इस्तेमाल की अंतिम तारीख लिखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणशाला में साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। खोआ इकाई से भी लिया नमूना टीम ने धौलाना के आलमनगर में मदन मित्तल की खोआ निर्माण इकाई से खोआ का नमूना लिया। इसके अलावा गुड्डू किराना स्टोर से जुड़ी शिकायत का भी निपटारा किया गया। रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि दोनों नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)