पिंडरा में छात्रा बनी प्रधानाध्यापिका:मिशन शक्ति अभियान में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए छात्राओं को मिल रहा नेतृत्व
वाराणसी के पिंडरा में मिशन शक्ति अभियान 6.0 और शारदीय नवरात्रि के तहत प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर में कक्षा पांच की छात्रा सृष्टि पटेल को एक दिन के लिए छात्रा प्रधानाध्यापिका बनाया गया। स्कंदमाता के स्वरूप में सृष्टि ने विद्यालय की कमान संभाली और बच्चों को बैंकिंग सेवाओं, बचत तथा बैंक के कामकाज की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने सृष्टि को कार्यभार सौंपा। सृष्टि के सहयोग के लिए कक्षा पांच की अनन्या, जानवी, तेजस्वी, अंकिता और परिधि तथा कक्षा चार की रिया को छात्राध्यापिका की जिम्मेदारी दी गई। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्रि में नौ बालिकाओं को बारी-बारी से विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपने का उद्देश्य उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है। इस पहल के तहत छात्राओं को प्रार्थना सभा से लेकर छुट्टी तक विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी का अवसर दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)