75 साल के बुजुर्ग को ब्लॉगर से हुआ प्यार:इंगेजमेंट का दावा, एक सप्ताह पहले रिंग सेरेमनी होने की चर्चा
औरैया में 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत की कथित प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। दावा किया जा रहा है कि दोनों की एक सप्ताह पहले इंगेजमेंट हो चुकी है और अब शादी की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, इस रिश्ते और शादी को लेकर अभी कई बातें चर्चा तक ही सीमित हैं। सहार विकासखंड के अरियारी गांव निवासी रामसुगर के मुताबिक, रानी राजपूत का पिछले दो वर्षों से उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्हें रानी से प्यार हो गया। रामसुगर की बेटी राधा भी यूट्यूबर हैं। राधा ने बताया कि करीब सात साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद रानी उनके घर आती थीं और सभी मिलकर वीडियो शूट करते थे। इसी दौरान उनके पिता और रानी के बीच प्रेम संबंध बन गए। ब्यूटी पार्लर में रिंग सेरेमनी होने का दावा राधा के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में रामसुगर और रानी राजपूत की रिंग सेरेमनी हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कराने की तैयारी है। हालांकि, शादी कब होगी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटी राय इस कथित प्रेम कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे उम्र की सीमाओं से परे सच्चा प्यार बता रहे हैं, तो कुछ इसे इंस्टाग्राम पर व्यूज और लोकप्रियता बढ़ाने का स्टंट मान रहे हैं। चर्चा यह भी है कि इंगेजमेंट से जुड़ी गतिविधियों की ब्यूटी पार्लर में शूटिंग की जा रही थी। हालांकि, इस संबंध में भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इंगेजमेंट शूट के दौरान तबीयत बिगड़ने की भी चर्चा इसी बीच यह दावा भी सामने आया कि इंगेजमेंट शूट के दौरान रामसुगर की सांस उखड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, इस घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में उनकी तबीयत को लेकर किए जा रहे दावों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं है। शादी होगी या सोशल मीडिया की चर्चा तक सीमित रहेगी कहानी? फिलहाल, 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय रानी राजपूत का कथित रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर इंगेजमेंट और शादी की तैयारियों के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि यह रिश्ता शादी तक पहुंचता है या सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच कोई नया मोड़ सामने आता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)