पिंकी की हत्या का आरोपी रिंकू पुलिस मुठभेड़ में घायल:साढ़ू के साथ मिलकर गला दबाया, गड्ढा खोदकर दबाया था शव, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुलंदशहर में खुर्जा देहात पुलिस ने युवती पिंकी की हत्या के मामले में वांछित आरोपी रिंकू को शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में गोली लगने से रिंकू घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के अनुसार, 9 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि 27 अगस्त को हुई पिंकी की हत्या का आरोपी रिंकू शहबाजपुर क्योलीकलां के पास आम के बाग में छिपा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेर लिया। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकू पुत्र प्रताप सिंह, निवासी शहबाजपुर बहाल, थाना खुर्जा देहात के रूप में हुई है। प्रेम-प्रसंग में हत्या करने का आरोप पुलिस पूछताछ के अनुसार, रिंकू का पिंकी (पत्नी रामकुमार) से करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 25 अगस्त को वह अपने साढ़ू राजेश निवासी रामपुर लधउवा, थाना अकराबाद, अलीगढ़ की मदद से पिंकी को अलीगढ़ ले गया था। पुलिस के मुताबिक, दो दिन बाद रिंकू राजेश के ट्यूबवेल पर पिंकी से मिलने पहुंचा और उसे घर वापस चलने के लिए कहा। पिंकी ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद रिंकू और राजेश पर पिंकी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। दोनों ने शव को पास में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। साढ़ू की निशानदेही पर निकाला शव पुलिस ने अलीगढ़ के अकराबाद थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सह-आरोपी राजेश को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर पिंकी का शव/कंकाल जमीन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, घायल रिंकू के खिलाफ खुर्जा देहात थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)