पिपरौली गांव के पास बाइक गिरी, महिला की मौत:औरैया में बेटे के साथ मायके जा रही मिथिलेश को अस्पताल में मृत घोषित किया

Oct 10, 2026 - 19:00
0
पिपरौली गांव के पास बाइक गिरी, महिला की मौत:औरैया में बेटे के साथ मायके जा रही मिथिलेश को अस्पताल में मृत घोषित किया
याकूबपुर चौकी क्षेत्र में शनिवार चार बजे एक सड़क हादसे में 56 साल की मिथिलेश कुमारी की मौत हो गई। वह अपने बेटे लालजी के साथ मोटरसाइकिल से मायके जा रही थीं। पिपरौली गांव के पास उनकी बाइक गड्ढे में जाने से गिर गई। हादसे में मिथिलेश कुमारी के सिर में गंभीर चोट आई। बेटा लालजी उन्हें सहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने मिथिलेश कुमारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक संदीप सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार ने मिथिलेश कुमारी के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User