पिपरी में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम:छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

Oct 06, 2026 - 09:27
0
पिपरी में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम:छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
पिपरी के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के सभागार में सोमवार को इनर व्हील क्लब ऑफ रेणुकूट के तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और भविष्य में नशा न करने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान शुभकामना फाउंडेशन के सदस्य सुभाष राय ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करता है, बल्कि यह परिवार, शिक्षा, रोजगार और समाज के भविष्य पर भी गहरा नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्रों से स्वयं नशे से दूर रहने और मित्रों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में नशामुक्ति विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अंत में क्लब अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User