पिता के सिर पर डंडे से मारकर हत्या की:औरैया में चारपाई पर लेटे बुजुर्ग को पीट-पीटकर कर मार डाला, परिवार के लोग रिश्तेदारी गए थे
औरैया। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगरिया राजाराम गांव में मंगलवार दोपहर छोटे बेटे ने अपने 75 वर्षीय पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक कंचन सिंह नायक घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। इसी दौरान उनके छोटे बेटे आजाद नायक ने गुस्से में आकर उनके सिर पर डंडा मार दिया। घटना के बाद छह वर्षीय पोती गुंजन ने अपनी मां कौशल्या नायक को बताया कि चाचा ने बाबा को डंडा मारा है। कौशल्या मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक कंचन सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंचन सिंह की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके दो बेटे रवि नायक और आजाद नायक तथा बेटियां पारो, रवीना और सरोज नायक हैं। बड़ा बेटा रवि बाहर रहकर काम करता है। उसकी पत्नी कौशल्या अपने पांच बच्चों आर्यन (16), अंजली (12), अनुष्का (10), रितिक (8) और गुंजन (6) के साथ गांव में रहती हैं। रिश्तेदारी में कार्यक्रम होने के कारण गुंजन को छोड़कर परिवार के अन्य बच्चे बाहर गए हुए थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपी फरार है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)