सुल्तानपुर में सफाईकर्मी की मौत:इंटर कॉलेज में सफाई करने गया था, पत्नी ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इंकार
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना अंतर्गत मुड़हा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक सफाई करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मोतिगरपुर थाना अंतर्गत मुड़हा निवासी द्वारिका (52 वर्ष) पुत्र फूलचंद सफाई का कार्य करते थे। सोमवार को दोपहर बाद वे घर से क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में सफाई करने जाने की बात कह कर निकले। शाम करीब 5 बजे के आसपास स्कूल के एक शिक्षक ने आकर द्वारिका की पत्नी सूरसती को बताया कि तुम्हारे पति की हालत अत्यंत गंभीर है। इस पर वो आनन-फानन में स्कूल पहुंची और पति को लेकर बाजार में एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने द्वारिका को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पत पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के चार बेटे हैं। सीएचसी आई पत्नी ने शव के पोस्टमार्टम कराने से मना किया है। वहीं पुलिस अब मृतक के बेटों से बात करके अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)