पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट में भारी वाहनों का रूट डायवर्ट:गाजियाबाद-हापुड़ से आने वाले वाहन सिंभावली से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर भेजे जाएंगे

Oct 09, 2026 - 07:12
0
पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट में भारी वाहनों का रूट डायवर्ट:गाजियाबाद-हापुड़ से आने वाले वाहन सिंभावली से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर भेजे जाएंगे
हापुड़ में पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शुक्रवार से 10 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। यह व्यवस्था जाम से बचने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। इन मार्गों का करें इस्तेमाल एएसपी महेश कुमार ने बताया कि गाजियाबाद और हापुड़ से आने वाले भारी वाहनों को सिंभावली से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। वहीं, गढ़ क्षेत्र में स्याना चोपला से भारी वाहनों को बुलंदशहर की तरफ निकाला जाएगा। छोटे वाहनों को अमरोहा और ब्रजघाट गंगा की ओर जाने की अनुमति रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने की अपील की है। प्रमुख मार्गों पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी एएसपी ने बताया कि पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी मार्ग पर जाम की स्थिति न बनने दें। जरूरत पड़ने पर यातायात को तत्काल वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सुरक्षा के लिए प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User