पितृ विसर्जन पर गंगा स्वच्छता अभियान:वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर श्रमदान, गंगा संरक्षण का दिया संदेश
वाराणसी में पितृ विसर्जन के अवसर पर शनिवार को मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों और नगर निगम की टीम ने गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने का संदेश दिया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला के संयोजन में गंगा की तलहटी और घाट की साफ-सफाई की गई। इस दौरान तर्पण करने पहुंचे नागरिकों से लाउडस्पीकर के माध्यम से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की गई। राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा जीवन से लेकर मृत्यु के बाद तक भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली गंगा के संरक्षण का संकल्प लेना भी पितृ विसर्जन का महत्वपूर्ण संदेश होना चाहिए। गंगा की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान में नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारी भी शामिल रहे। स्वयंसेवकों ने श्रमदान के माध्यम से लोगों को घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने और गंगा में कचरा न डालने के लिए जागरूक किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)