आगरा में नर्सों का काला फीता बांधकर प्रदर्शन:23 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, लखनऊ घेराव की तैयारी, 3 मांग पूरी न होने पर जताई नाराजगी
आगरा जिला महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को राजकीय नर्सेज संघ के बैनर तले नर्सिंग अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश त्यागी के नेतृत्व में नर्सों ने गृह जनपद में तैनाती और केंद्र के समान भत्ते सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 11 महीने पहले मानी थी मांगें, अब तक आदेश नहीं
सतीश त्यागी ने बताया कि 8 नवंबर 2025 को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गृह जनपद में तैनाती सहित पांच प्रमुख मांगों को मान लिया था। उन्होंने जल्द शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद फरवरी में अपर मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में भी सहमति बन गई थी। इसके बावजूद आज तक कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इससे पूरे प्रदेश के नर्सिंग संवर्ग में भारी रोष व्याप्त है। चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
त्यागी ने बताया कि मजबूर होकर संघ ने आंदोलन की शुरुआत कर दी है। पहले चरण में 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सभी नर्सिंग अधिकारी काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। दूसरे चरण में 21 अक्टूबर को 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। तीसरे चरण में 22 अक्टूबर को लखनऊ में महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन का पूरे प्रदेश के नर्सिंग संवर्ग द्वारा घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 23 अक्टूबर से प्रतिदिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा और अंत में पूर्ण हड़ताल की जाएगी। बोले- मरीजों का अहित नहीं चाहते
त्यागी ने कहा, हम मरीजों का अहित नहीं करना चाहते। सरकार से हमारा विनम्र अनुरोध है कि हमारी मांगों पर अतिशीघ्र शासनादेश जारी किया जाए। प्रदर्शन में ममता सिंह, जैनवती केसरी, मंजुला, सविता, नीरज, बिंदु राम, नीलम, प्रतिभा, लक्ष्मी, संगीता, रश्मि, पूनम शर्मा, श्वेता, सुलेखा, गायत्री, प्रियंका, रिंकी यादव, पूनम कुशवाहा, कृष्णकांत, राजन कुमार और राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)