पितृ विसर्जनी अमावस्या पर 500 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा:आज से रूट डायवर्जन लागू, रामघाट पर SDRF और फ्लड PAC तैनात; लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे
चित्रकूट में पितृ विसर्जनी अमावस्या मेले के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। 10 अक्टूबर शनिवार को होने वाले इस मेले के लिए शुक्रवार से ही 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रामघाट पर मंदाकिनी नदी में स्नान और कामदगिरि परिक्रमा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय के अनुसार, भीड़ प्रबंधन के लिए 3 क्षेत्राधिकारी, 24 SHO, 92 उपनिरीक्षक और 240 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल समेत कई अधिकारी-जवान तैनात हैं। डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता (BDDS), फ्लड PAC और SDRF की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। नगर क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू मेले को देखते हुए शुक्रवार सुबह से ही नगर क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू है, जो मेला खत्म होने तक चलेगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। पुलिस का लक्ष्य सुरक्षित स्नान और सुगम दर्शन कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)