आर्मी अटैचमेंट कैंप:प्रयागराज के कैडेट्स ने ड्रोन टेक्नोलॉजी, 3D प्रिंटिंग की बारीकियां सीखीं

Oct 09, 2026 - 14:59
0
आर्मी अटैचमेंट कैंप:प्रयागराज के कैडेट्स ने ड्रोन टेक्नोलॉजी, 3D प्रिंटिंग की बारीकियां सीखीं
प्रयागराज स्थित 604 ईएमई (EME) बटालियन (803 फील्ड वर्कशॉप कंपनी) में चल रहे आर्मी अटैचमेंट कैंप के पांचवें दिन कैडेट्स को आधुनिक सैन्य तकनीक का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से ड्रोन टेक्नोलॉजी और 3D प्रिंटिंग की बारीकियों से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को ड्रोन के सफल संचालन, सीमा निगरानी में इसके सटीक उपयोग और 3D प्रिंटिंग के जरिए सैन्य उपकरणों के कलपुर्जे (स्पेयर पार्ट्स) बनाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। इस विशेष शिविर में 2 यूपी ईएमई कंपनी एनसीसी (BHU, वाराणसी) के 24 कैडेट्स पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सूबेदार विवेक कुमार, हवलदार मेजर धर्मवीर और लेफ्टिनेंट सुरेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सैन्य अधिकारियों ने कैडेट्स का उचित मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भारतीय सेना की आधुनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। पूरे कैंप के दौरान युवाओं में सेना के प्रति भारी जोश और अनुशासन देखने को मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User