पितरों के नाम रक्तदान शिविर:कानपुर बार एसोसिएशन में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान
कानपुर बार एसोसिएशन ने पावन गंगा सेवा संस्थान के सहयोग से बार एसोसिएशन हॉल में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में जिला जज, अन्य न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक और कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि पितृपक्ष के अवसर पर पितरों के नाम यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर के आयोजन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी और महामंत्री विनय मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता, दिनेश वाष्र्णेय, अनुग्रह द्विवेदी, रमणीक चतुर्वेदी और आशीष निगम सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)