प्लॉट देने के नाम पर संचालिका से 8 लाख ठगी:14 हजार वर्गफुट जमीन का दिया था भरोसा, समझौता के बाद भी नहीं मिला प्लॉट
बांदा के चौक बाजार स्थित जायसवाल किताब घर की संचालिका प्रीति जायसवाल से प्लॉट देने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने अप टू डेट प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर मोहम्मद अफशानुल हक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीति ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद अफशानुल हक ने उन्हें मवई बुजुर्ग में 14 हजार वर्गफुट का प्लॉट 1000 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से देने का वादा किया था। इसके लिए 25 अगस्त 2021 को एक समझौता पत्र भी बना था। प्लॉट देने के भरोसे पर उनसे 8 लाख रुपये लिए गए। इसमें केनरा बैंक से 5 लाख और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से 3 लाख रुपये चेक के जरिए दिए गए थे। बाद में प्रीति को पता चला कि आरोपी के पास मवई बुजुर्ग में वह जमीन है ही नहीं। प्रीति जायसवाल ने कई बार आरोपी से प्लॉट देने को कहा, लेकिन वह टालता रहा। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)