प्लास्टिक गोदाम में काम करते समय युवती का कटा हाथ:उन्नाव में प्लास्टिक काटते समय मशीन की चपेट में आई युवती, हालत गंभीर
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 1 बजे प्लास्टिक गोदाम में काम करने के दौरान एक युवती का हाथ मशीन के पट्टे की चपेट में आने से कट गया। हादसे के बाद गोदाम में अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे परिजन और अन्य लोग घायल युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया। परिजनों के मुताबिक, हादसे के समय गोदाम में प्लास्टिक का माल काटने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान युवती का पैर फिसल गया और उसका हाथ मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया। घायल युवती की पहचान सौम्या के रूप में हुई है। वह सदर कोतवाली क्षेत्र में सिंगरौसी के पास नर्सिंग खेड़ा की रहने वाली बताई गई है। परिजनों के अनुसार, वह प्लास्टिक के गोदाम में काम करती थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह अन्य लोगों के साथ माल काटने का काम कर रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में मौजूद सौम्या की परिजन श्रीदेवी ने बताया कि वह और सौम्या गोदाम में प्लास्टिक का माल काट रही थीं। उनके मुताबिक, मशीन ठेकेदार चला रहा था। इसी दौरान सौम्या का पैर फिसला और उसका हाथ मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया। स्थिति देखते ही ठेकेदार ने मशीन बंद कर दी। इसके बाद वे लोग घायल सौम्या को लेकर अस्पताल पहुंचे। श्रीदेवी ने बताया कि वे लोग प्लास्टिक से संबंधित काम करते हैं। उन्होंने संबंधित जगह को फैक्ट्री के बजाय गोदाम बताया। उनके अनुसार, वहां प्लास्टिक का माल काटने का काम किया जाता है। हालांकि, वह गोदाम के नाम और उसके संचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दे सकीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)