संभल पुलिस ने ₹43 लाख के 233 मोबाइल बरामद किए:CEIR पोर्टल से अब तक 2 करोड़ के 1056 फोन लौटाए, लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी
संभल पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर चोरी या गुम हुए 233 मोबाइल बरामद किए है। अमरोहा नोएडा और चोरी हुए मोबाइल बरामद करने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने उनके स्वामियों को लौट आए हैं। एसपी ने बताया कि जनपद में अब तक 2 करोड रुपए से अधिक के 1056 मोबाइल लगभग बरामद किए गए हैं। रविवार की दोपहर 01 बजे संभल के जिला मुख्यालय स्थित साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा बरामद किए गए मोबाइल को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने पीड़ित लोगों के साथ बैठक की। जनपद के सभी स्थानों के माध्यम से दर्ज हुई मोबाइल चोरी या गुमशुदगी के मोबाइल उनके मालिकों को लौट आए हैं।
2 साल से लेकर पिछले 1 महीने तक हुए मोबाइल बरामद हुए है, जो लोग पुलिस में शिकायत करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर अपनी आस छोड़ चुके थे, ऐसे लोगों को भी मोबाइल उनके वापस मिले हैं तो उनके चेहरे खिल उठे। अमरोहा निवासी सुनील यादव ने कहा कि मेरा मोबाइल नोएडा में खोया था और 3 से 4 महीने के बाद मिला है। सम्भल के गांव नेहटा निवासी संजीव ने कहा कि मेरा मोबाइल डेढ़ महीने पहले खोया था, बहुत बढ़िया काम हुआ है वैसे मुझे मोबाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी।
गांव सिरौरा काजी निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया कि 6 महीने पहले मेरा मोबाइल अमरोहा में खोया था, आज मिला है। पुलिस ने मुझे वापस दिया है, इसके लिए मुझे बहुत खुशी है और मैं पुलिस को बधाई देता हूं।
एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार जनपद में मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई की जाती है। आज आज भी साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा 233 मोबाइल बरामद किए गए हैं। हमारी पुलिस टीम के द्वारा सभी लोगों को CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए उनके मोबाइल कैसे बरामद कर सकते हैं और साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया है, जिससे वह और उनके परिवार का कोई सदस्य साइबर अपराध का शिकार ना हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)