पलक मुच्छल की परफॉमेंस न होने का मुद्दा गर्माया:मथुरा में सोशल मीडिया पर लोग जता रहे नाराजगी,मंच से आयोजकों ने किया भद्दे शब्दों का प्रयोग - महिलाओं ने जताया गुस्सा
बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की मथुरा में परफॉर्मेंस न होने का मामला शुक्रवार को दिन भर सोशल मीडिया पर छाया रहा। इस मामले को लेकर मथुरा के लोग दो हिस्सों में बंटे नजर आए। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग पलक मुच्छल पर पोस्ट के जरिए गुस्सा निकाल रहे थे वहीं कुछ लोग उनके लिए आयोजकों द्वारा कहे गए अपशब्दों को लेकर नाराज दिखे। इस मामले को लेकर इवेंट कंपनी ने भी सफाई दी है और प्रोग्राम कैसल होने की वजह आयोजन स्थल पर फूड काउंटर होना बताया है। पहले जानिए क्या था मामला अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5150 वीं जयंती के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। अग्र महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार की शाम को पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस रखी गई। BSA कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित इस प्रोग्राम के लिए शहर में जगह जगह होर्डिंग लगाए गए। बड़ी संख्या में लोग पलक मुच्छल की प्रस्तुति देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। शाम से ही पहुंचने लगे थे लोग गुरुवार की शाम से ही BSA कॉलेज ग्राउंड पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। रात करीब 9 बजे तक मेला स्थल लोगों की भीड़ से भर गया। अग्र महोत्सव में पहुंचे लोग खाने पीने के काउंटर पर एंजॉय कर रहे थे वहीं कुछ लोग पलक मुच्छल की स्टेज परफॉर्मेंस के इंतजार में थे। आयोजक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे। समय बढ़ता जा रहा था बार बार मंच से एलाउंस किया जा रहा था कि कुछ देर में पलक मुच्छल कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाली हैं। आधी रात को हुआ हंगामा इंतजार करते करते जब आधी रात हो गई और पलक मुच्छल अपनी प्रस्तुति देने नहीं पहुंची तो मेला स्थल पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग पलक मुच्छल के खिलाफ हूटिंग करने लगे। इस दौरान आयोजकों को भी जब यह कन्फर्म हो गया कि वह नहीं आ रही तो वह भी नाराज हो गए। मंच से श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारी जयंती अग्रवाल ने तो एलाउंस करते हुए कहा कि शांति बनाए रखें,लेकिन सोशल मीडिया पर विरोध करें। इसके साथ ही उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि उसे ...सबक सिखाया जाएगा। महिलाओं में भी दिखी नाराजगी पलक मुच्छल के परफॉर्मेंस देने न आने पर महोत्सव में पहुंचीं महिलाओं में भी नाराजगी दिखाई दी। प्रस्तुति न होने से गुस्से में नजर आई महिलाओं ने कहा कि उसके पोस्टर को चप्पलों से पीटेंगे। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने एक दिल नहीं हजारों दिलों को आघात पहुंचाया है। महिलाओं ने यह तक कह दिया कि वह महिला शक्ति के नाम पर कलंक हैं। इस दौरान महिलाओं ने पलक मुच्छल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। फूड काउंटर को लेकर हुआ विवाद अग्र महोत्सव में फूड काउंटर लगाए गए थे। यहां महोत्सव में शामिल होने आए लोग खाने पीने का आनंद ले रहे थे। पलक मुच्छल ने अपनी तरफ से इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट में लिखा कि उनका संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं ईश्वर की आराधना और आस्था की अभिव्यक्ति है। मंच मेरे लिए एक पवित्र स्थान है जहां वह पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ अपनी कला की प्रस्तुति देती हैं। इसी भावना और अपने सिद्धांतों के अनुरूप में उस मंच पर प्रस्तुति नहीं देती,जब श्रोताओं के बीच भोजन परोसा जा रहा हो अथवा भोजन किया जा रहा हो। यह सदैव मेरे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण शर्त रही है। पलक मुच्छल की इस शर्त के चलते आयोजन स्थल पर फूड काउंटर बंद कराने का प्रयास किया गया। लेकिन इसको लेकर वहां पहुंचे लोग आक्रोशित हो गए। आयोजन समिति के एक सदस्य को लोग भला बुरा कहते नजर आए। लोगों ने कहा कि हमारी फैमिली आई है वह खाना खाने बाहर जाएगी। लोगों का कहना था कि अगर आवाज में दम होगी तो पब्लिक खुद पहुंच जाएगी। इवेंट कंपनी ने दी सफाई पलक मुच्छल का कार्यक्रम रद्द होने पर इवेंट कंपनी की सफाई सामने आई। आरोही इवेंट के निर्देशक अमित तिवारी ने अपना बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनकी कंपनी 12 अक्टूबर से मथुरा में अग्रसेन जयंती महोत्सव करने आई थी। इस महोत्सव का मुख्य इवेंट पलक मुच्छल का लाइव कॉन्सेप्ट था उसको लेकर मुख्य संयोजक अंकित बंसल के साथ पूरा कम्युनिकेशन था, उनको लास्ट तक बताया कि अगर लाइव परफार्मेंस में फूडिंग चल रहा होगा तो यह लोग परफॉर्मेंस नहीं करेंगे, ये उनके नियम हैं। अमित तिवारी ने बताया कि लास्ट में होटल में आयोजक किशोर मित्तल आए थे पत्नी के साथ जब पलक आईं उनसे मिलने इस दौरान भी उनको बताया गया कि फूडिंग नहीं होना चाहिए। अमित तिवारी ने बताया कि सभी ने ट्राई किया वेट किया रात को 9 बजे से लेकर साढ़े 12 बज गए लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकला। उसके बाद इवेंट कंपनी को नहीं लगा कि आर्टिस्ट को मंच पर लाया जाए,इतनी भीड़ के बीच इतनी रात आर्टिस्ट को मंच पर लाना सही नहीं लगा। यू पी में आर्टिस्ट के साथ केस हुए हैं तो हम अपने यू पी में सेफ फील कराएं कि आर्टिस्ट यहां आएं उनका यहां वेलकम होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)