गोरखपुर RTO ऑफिस पर दलाली करते पकड़ा गया संदिग्ध:FIR दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा, ADM सिटी और SP सिटी ने मारा छापा

Oct 17, 2026 - 05:51
0
गोरखपुर RTO ऑफिस पर दलाली करते पकड़ा गया संदिग्ध:FIR दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा, ADM सिटी और SP सिटी ने मारा छापा
गोरखपुर में गुरुवार को ADM सिटी और SP सिटी ने पुलिस टीम के साथ चरगांवा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) पर का औचक निरीक्षण किया। जिससे से परिसर और आसपास मौजूद दलालों व बिचौलियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके बाद FIR दर्ज कर जेल भेज दिया गया। शनिवार को आगे की कार्रवाई और मामले में आरोपी से पूछताछ की जाएगी। लोगों को दी जानकारी कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने RTO परिसर और बाहर मौजूद संदिग्ध लोगों, आवेदकों और काम कराने आए नागरिकों से काफी देर तक पूछताछ की। वहां मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी काम के लिए किसी दलाल या बिचौलिए के झांसे में बिल्कुल न आएं। अधिकारियों को निर्देशित किए इसके साथ ही RTO अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई कि दफ्तर के कामकाज में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। किसी भी तरह की दलाली या अवैध वसूली को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कड़ी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी प्रशासनिक अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आम जनता को परेशान करने वाले बिचौलियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अचानक चेकिंग की जाएगी और कड़ी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। छापेमारी के दौरान मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विजय कुमार तिवारी है जो थाना शाहपुर इलाके के जेल रोड, गीता वाटिका का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक शाहपुर थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User