पल्लवी का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख पर गंभीर आरोप:गोंडा में कहा- अखिलेश यादव को गाली देने के लिए दिए थे 20 हजार रुपए

Oct 19, 2026 - 09:33
0
पल्लवी का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख पर गंभीर आरोप:गोंडा में कहा- अखिलेश यादव को गाली देने के लिए दिए थे 20 हजार रुपए
गोंडा की रीलबाज लड़की पल्लवी ने भाजपा से सपा में आए कटरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा- भवानी भीख ने अखिलेश यादव को गाली देने के लिए उन्हें 20 हजार रुपए दिए थे। भवानी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पल्लवी शुक्ला ने रविवार देर रात करीब 10 बजे अपने फेसबुक पर वीडियो जारी किया। पुलिस की ओर से उनका फेसबुक पेज भारत में बैन कर दिया गया है। बता दें कि पल्लवी ने 16 अक्टूबर को अखिलेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सपा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 17 अक्टूबर को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिलने के बाद वह बाहर आ गई थी। इसके बाद फिर से वीडियो बनाकर अखिलेश यादव को गली दी थी। पल्लवी पर अभी तक 5 FIR दर्ज हुई हैं। वीडियो में लगाए आरोप 8 पॉइंट में पढ़िए भवानी भीख बोले- छवि खराब करने की कोशिश ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा- जो भी वीडियो उसने फेसबुक पर लगाया है, वह गलत तरीके से बनाकर लगाया है। मेरे द्वारा आज तक न उससे बात की गई है और न ही मैं कभी उससे मिला हूं। एक रुपए भी मैंने कभी उसको किसी को गाली देने के लिए नहीं दिया है। मेरे द्वारा कोई जबरदस्ती करने का प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा विधायक के इशारे पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। भवानी भीख ने कहा- इन्होंने हमारे मुखिया अखिलेश यादव को गाली दी थी। हमने फेसबुक पर लिखकर कार्रवाई के लिए पुलिस से मांग की थी। उसी से नाराज होकर इन्होंने इस तरीके का बयान जारी किया है। पहले यह स्थानीय भाजपा विधायक के खिलाफ वीडियो बनाती थीं, लेकिन अब हमारे खिलाफ बना रही हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन इसमें कठोर कार्रवाई करे। कौड़िया पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं कर पा रही है, जो समाज में विवाद पैदा करने का काम कर रहे हैं। पुलिस बोली- पल्लवी के खिलाफ दर्ज है मुकदमा कौड़िया थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पल्लवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पल्लवी अपने फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड कर विवाद पैदा कर रही थीं। उनके अनुसार, मेटा के नियमों के खिलाफ वीडियो बनाकर अपलोड किए जाने के कारण फेसबुक पेज को भारत में प्रतिबंधित कराया गया है। परिवार वालों ने पल्लवी से किया किनारा पल्लवी शुक्ला कौड़िया थाना क्षेत्र के बौनापुर गांव की रहने वाली है। उसके फेसबुक पर 42 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पिता पंचानन शुक्ला किसानी करते हैं। उसने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। उसका भाई 7 साल पहले लापता हो गया था। उसका अब तक पता नहीं चल सका है। पल्लवी की आदतों के चलते उसके परिवारवालों ने उससे किनारा कर लिया है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- रीलबाज लड़की ने अखिलेश को फिर गाली दी, धमकाया:गोंडा में बोली- पुलिस से भी नहीं डरती; जमानत पर छूटते ही 5वीं FIR गोंडा की रीलबाज लड़की ने फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गाली दी है। उसने जमानत पर छूटने के बाद गाली और धमकी देते हुए वीडियो बनाया। उसने दावा किया कि वह पुलिस से भी नहीं डरती है। वीडियो सामने आने के बाद शनिवार शाम करीब 5:40 बजे सपा कार्यकर्ता ने लड़की के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह उस पर 5वीं FIR है। इससे पहले 16 अक्टूबर को लड़की ने अखिलेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 17 अक्टूबर को 50 हजार के निजी मुचलके पर उसे जमानत मिली थी। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User