PM-CM और वित्त मंत्री के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी:गृह मंत्रालय की एडवाइजरी, पाकिस्तानी +92 नंबर से आने वाले कॉल-वॉट्सऐप मैसेज से सतर्क रहें
केंद्र सरकार ने साइबर ठगी को लेकर लोगों को सतर्क किया है। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि साइबर ठग प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम और डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। एडवाइजरी में पाकिस्तान के +92 कंट्री कोड वाले नंबरों से आने वाली कॉल और वॉट्सएप मैसेज को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे नंबरों से संपर्क करने वाले लोगों की पहचान और उनके दावों की जांच किए बिना कोई जानकारी साझा न करें और न ही पैसे भेजें। हालांकि, केवल किसी नंबर के कंट्री कोड के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि कॉल करने वाला व्यक्ति ठग ही है। इसलिए किसी भी अनजान कॉल, मैसेज, लिंक या आर्थिक मदद के प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जांचना जरूरी है। खबर अपडेट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)