PM किसान सम्मान निधि: 3555 किसान अपात्र, 28 मामले लंबित:नवंबर में आएगी 24वीं किस्त, नाम और बैंक खाते की गड़बड़ी सुधारें

Oct 12, 2026 - 09:14
0
PM किसान सम्मान निधि: 3555 किसान अपात्र, 28 मामले लंबित:नवंबर में आएगी 24वीं किस्त, नाम और बैंक खाते की गड़बड़ी सुधारें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त नवंबर में धनतेरस के आसपास आने की उम्मीद है। इससे पहले अम्बेडकरनगर में योजना के लाभार्थियों के सत्यापन में 3555 किसान अपात्र पाए गए हैं। वहीं, 28 मामले विवादित होने के कारण लंबित हैं। विभाग की जांच में मृतक लाभार्थियों, दोहरे नाम और पति-पत्नी दोनों के नाम पर लाभ लेने के मामलों को भी सूची से हटाया गया है। उधर, अगली किस्त का लाभ पाने के लिए किसान बैंक खाते, नाम और गाटा संख्या से जुड़ी त्रुटियां दूर कराने में जुटे हैं। जिले में पिछली यानी 23वीं किस्त करीब 3.80 लाख किसानों के खातों में पहुंची थी। अब अगली किस्त से पहले विभाग पात्रता की जांच के साथ अभिलेखों में दर्ज गड़बड़ियों को दुरुस्त करा रहा है, ताकि पात्र किसानों को सम्मान निधि मिलने में परेशानी न हो। मृतक, दोहरे नाम और पति-पत्नी के नाम हटे उप कृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक जिले में करीब 25 हजार मृतक लाभार्थियों, 2300 दोहरे नामों और 8200 पति-पत्नी के नाम हटाए जा चुके हैं। योजना के नियमों के अनुसार पति-पत्नी में से पात्र एक ही व्यक्ति को सम्मान निधि का लाभ मिल सकता है। विभाग का जोर अपात्रों को सूची से हटाकर वास्तविक पात्र किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर है। 18,410 किसानों के नामों में सुधार अभिलेखों में नाम की गड़बड़ी दूर कराने के लिए 22,994 किसानों ने आवेदन किया था। इनमें से सात अक्टूबर तक 18,410 किसानों के नाम दुरुस्त कर दिए गए हैं। इसी तरह गाटा संख्या में त्रुटि सुधार के लिए मिले 6767 आवेदनों में से 6395 का निस्तारण किया जा चुका है। शेष मामलों में सुधार की प्रक्रिया जारी है। किस्त से पहले अभिलेख दुरुस्त कराने की सलाह विभाग ने किसानों से नाम, गाटा संख्या और बैंक खाते से जुड़े विवरण की जांच कराने की अपील की है। अभिलेखों में गड़बड़ी होने पर किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में किसानों को समय रहते त्रुटियां दूर करा लेनी चाहिए, जिससे अगली किस्त जारी होने पर उनका भुगतान न अटके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User