पंचायत भवन में चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी:ई-रिक्शा, दो बैटरी और इन्वर्टर भी बरामद

Oct 04, 2026 - 18:19
0
पंचायत भवन में चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी:ई-रिक्शा, दो बैटरी और इन्वर्टर भी बरामद
सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में गौरा बाजार अलीदापुर स्थित पंचायत भवन में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अलीदापुर टोला फैजपुर निवासी अमन चौधरी को गिरफ्तार किया है। चोरों ने 2 और 3 अक्टूबर की रात पंचायत भवन का ताला तोड़कर ई-रिक्शा, इन्वर्टर, बैटरी, छोटा गैस सिलेंडर और हाजिरी रजिस्टर चुरा लिया था। सफाई कर्मचारी राजकुमार ने सुबह सामान गायब देखकर पुलिस को सूचना दी थी। शिकायत मिलने पर चिल्हिया पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने जांच शुरू की। 3 अक्टूबर को अमन चौधरी को साड़ी तिराहा के पास से पकड़ा गया। उसके पास से चोरी का ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, दो बैटरी और एक इन्वर्टर बरामद हुआ। शिकायतकर्ता ने अमन पर पहले ही शक जताया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर 4 अक्टूबर को उसे कोर्ट भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User