सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन:देवरिया में पुतला फूंका, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
देवरिया में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सुभाष चौक पर उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दोपहर करीब एक बजे सपा कार्यकर्ता बांस देवरिया स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर सुभाष चौक पहुंचे और नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर एक राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने के लिए काम करने का आरोप भी लगाया। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे चकमा देकर पुतला फूंकने में कामयाब रहे। प्रदर्शन में पूर्व विधायक गजाला लारी, मनबोध प्रसाद, मुरली जायसवाल, नित्यानंद तिवारी, रामप्रवेश यादव, धर्मवीर गुप्ता, मोहन गुप्ता, राजेंद्र यादव, विजय यादव, रणवीर यादव, प्रदीप यादव, राजन मिश्रा, गेना यादव, अश्वनी यादव, खुर्शीद आलम, उमेश नारायण शाही, बलराम यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, मकसूद खान, मुन्ना यादव, हाफिज शहादत हुसैन और शमशेर सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)