पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई:मिर्जापुर में प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता और पौधरोपण; जिलाध्यक्ष बोले- अंतिम व्यक्ति की सेवा ही जनकल्याण
मिर्जापुर में गुरुवार को भाजपा नगर मंडल पश्चिमी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई। लालडिग्गी स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण किया। कार्यक्रम नगर मंडल पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं और उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा को जनकल्याण का आधार माना। लाल बहादुर सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सेवा भाव और अंत्योदय के विचार को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, हर घर जल, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दीनदयाल के विचारों को बताया प्रासंगिक नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने संगठन को अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम का विचार दिया। उनके अनुसार, दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व राजनेता तक सीमित नहीं था, बल्कि वे विचारक, लेखक और साहित्यकार भी थे। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने जातिवाद का विरोध किया और सार्वजनिक जीवन में सिद्धांतों को प्राथमिकता देने की बात कही। सेवा कार्यों का किया गया आयोजन नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति का उत्थान किए बिना देश का विकास अधूरा है। उन्होंने बताया कि इसी विचार के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उदय भान तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे, पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केशरवानी, ज्ञान चंद्र गुप्ता, कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर, अजय रंजक, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मृत्युंजय त्रिपाठी, विजय निषाद, शुभम जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, अमरेश सोनकर, पुनीत मिश्रा, अभिनव प्रताप सिंह, बृजेश्वर सिंह, अखिलेश अग्रहरी, अशु गुप्ता, मनोज केशरी, रविंद्र खत्री, ओमप्रकाश मौर्य, अशोक सोनी, सभासद सत्यनारायण जायसवाल, अलंकार जायसवाल, हुकुम चंद्र मौर्य, सौरभ मोदनवाल, सुनील गुप्ता, रोहन मिश्रा, राकेश मौर्य, आनंद किशोर रितेश, किशोर विश्वकर्मा, राहुल सोनकर, प्रदीप साहू, बालकृष्ण सोनी, नितिन गुप्ता, लालजी बम और रोहित जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)