फतेहपुर में शारदीय नवरात्र तैयारियां तेज:कारीगर दुर्गा प्रतिमाओं को संवारने जुटे, पंडाल निर्माण और सजावट कार्य जारी

Sep 25, 2026 - 15:21
0
फतेहपुर में शारदीय नवरात्र तैयारियां तेज:कारीगर दुर्गा प्रतिमाओं को संवारने जुटे, पंडाल निर्माण और सजावट कार्य जारी
फतेहपुर के असोथर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत क्षेत्र से गांवों तक मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हैं। पूजा समितियां पंडाल निर्माण और विद्युत सजावट की तैयारियां कर रही हैं। मूर्तिकार सूरज ने बताया कि एक प्रतिमा तैयार करने में करीब एक माह लगता है। बांस-लकड़ी का ढांचा बनाने के बाद पुआल, मिट्टी, रंगाई और सजावट का काम किया जाता है। बारिश के कारण निर्माण में परेशानी होती है, लेकिन नवरात्र के लिए मिले ऑर्डर के चलते काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। कई स्थानों पर नौ दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User