पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ रही भीड़:आयोजक बोले घरों पर रहकर करें कथा श्रवण, राधा रानी के धाम बरसाना में चल रही शिव महापुराण की कथा

Oct 03, 2026 - 14:55
0
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ रही भीड़:आयोजक बोले घरों पर रहकर करें कथा श्रवण, राधा रानी के धाम बरसाना में चल रही शिव महापुराण की कथा
राधा रानी के धाम बरसाना में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि कथा स्थल ही नहीं बरसाना में हर तरफ भक्त ही भक्त नजर आ रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है कि पावन कथा का श्रवण घर बैठे ही करें। महादेव की कथा जहां श्रद्धा और भक्ति से सुनी जाती है वह स्थान स्वयं पावन हो जाती है। बरसाना में चल रही शिव महापुराण कथा राधा रानी के धाम बरसाना में पंडित प्रदीप मिश्रा की महाशिवपुराण कथा चल रही है। गाजीपुर संकेत गांव के बीच खाली पड़े मैदान में चल रही कथा के लिए विशाल पंडाल लगाया गया है। 28 सितंबर से शुरू हुई शिव महापुराण कथा का आयोजन 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस कथा का श्रवण करने के लिए उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग अलग राज्यों से भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यह कि अपील पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कही जा रही शिव महापुराण कथा में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने सोशल मीडिया के जरिए भक्तों से अपील की है। आयोजकों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि विट्ठलेश सेवा समिति सिहोर और प्रशासन के अनुरोध पर व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए सभी भक्तों से करवद्ध प्रार्थना है कि कृपया अपने अपने घरों से ही इस पावन श्री शिव महापुराण कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करें। सोशल मीडिया पर की गई अपील में कहा गया है कि सभी के सहयोग से बरसाना धाम में चल रही इस दिव्य कथा की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सहयोग करें। जहां श्रद्धा भक्ति वह जगह पावन सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में कहा गया है कि समस्त सनातन शिव भक्तों से विनम्र निवेदन है कि बरसाना धाम में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए घर पर ही कथा का श्रवण करें। इस पोस्ट में लिखा है कि महादेव की कथा जहां श्रद्धा और भक्ति से सुनी जाती है वह स्थान स्वयं पावन हो जाता है। मीडिया समन्वयक रविन्द्र कुमार ने बताया कि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहें इसके लिए यह अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User