पनकी में इंडियन ऑयल के टैंकर ने महिला को कुचला:सड़क पार करते समय हुई मौत, चालक टैंकर छोड़कर भागा
कानपुर के पनकी में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार इंडियन ऑयल के टैंकर ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास मौजूद राहगीरों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सड़क पर पत्नी का शव देखकर पति और अन्य परिजन बिलख पड़े। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने कालपी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराने और यातायात बहाल कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पनकी के शाहपुर गांव निवासी अजय राजपूत मजदूरी करते हैं। परिवार में उनकी (30 )वर्षीय पत्नी रूबी राजपूत थीं। अजय के मुताबिक, शुक्रवार सुबह रूबी किसी काम से घर से निकली थीं। इसी दौरान पनकी-कालपी रोड पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार इंडियन ऑयल के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को पकड़ने की कोशिश, टैंकर छोड़कर भागा हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने टैंकर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह टैंकर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी रूबी के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। रूबी का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों में टैंकर चालक के खिलाफ आक्रोश फैल गया। शव उठाने पहुंची पुलिस तो भड़के परिजन स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 नंबर की मदद से पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी दौरान आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एसीपी बोले- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है टैंकर चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)