पोप लियो को लंग कैंसर:रोम के अस्पताल में सर्जरी हुई, दाएं फेफड़े का पूरा निचला हिस्सा निकाला गया
पोप लियो XIV को लंग कैंसर होने की पुष्टी हुई है। वेटिकन ने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी। 71 वर्षीय पोप की मंगलवार को रोम के अगोस्तीनो जेमेली अस्पताल में 90 मिनट की सर्जरी हुई। जांच में फेफड़ों की ग्रंथि कोशिकाओं से विकसित होने वाले कैंसी की पुष्टि हुई। वेटिकन के मुताबिक, सर्जरी सफल रही और इसमें कोई परेशानी नहीं हुई। पोप करीब एक सप्ताह अस्पताल में रहकर स्वास्थ्य लाभ करेंगे। वेटिकन ने बताया कि सर्जरी के बाद पोप सामान्य रूप से होश में आए। कुछ देर निगरानी में रखने के बाद उन्हें उनके कमरे में भेज दिया गया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)