पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मासूम की मौत का राज खुला:हरदोई में पेट में संक्रमण से हुई थी मौत, पिता ने पत्नी के प्रेमी पर पीटने का लगाया था आरोप

Oct 16, 2026 - 07:05
0
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मासूम की मौत का राज खुला:हरदोई में पेट में संक्रमण से हुई थी मौत, पिता ने पत्नी के प्रेमी पर पीटने का लगाया था आरोप
हरदोई में मझिला थाना क्षेत्र के बद्दापुर गांव में 3 साल के मासूम विशेष की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद नया मोड़ आ गया है। पिता विमल कुमार ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर बच्चे को लगातार पीटने और शारीरिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मासूम की मौत संक्रमण फैलने से हुई है। रिपोर्ट में फेफड़ों, लिवर, किडनी और पेट समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में करीब डेढ़ लीटर तरल पदार्थ भरे होने की बात सामने आई है। पत्नी बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी जानकारी के अनुसार, बद्दापुर मजरा चठिया निवासी विमल कुमार की पत्नी अनुपमा देवी 27 अगस्त 2025 को अपने विवाहित प्रेमी के साथ शाहजहांपुर चली गई थी। वह अपने साथ दो बच्चों विशेष और दिव्या को भी ले गई थी, जबकि एक बेटे ब्रजेश को घर पर छोड़ गई थी। 28 अगस्त 2025 को विमल ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी और अनुपमा को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान अनुपमा ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। इसके बाद दोनों शाहजहांपुर में रहने लगे। पिता का आरोप- बच्चे से दबवाते थे हाथ-पैर विमल कुमार का आरोप है कि आरोपी मासूम विशेष के साथ लगातार मारपीट और अमानवीय व्यवहार करता था। पिता के मुताबिक, आरोपी बच्चे से अपने हाथ-पैर दबवाता और मालिश कराता था। वह बच्चे के पेट में लातें भी मारता था। विमल का दावा है कि इसी वजह से बच्चे का पेट फूल गया था और उसे असहनीय दर्द होने लगा था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास आरोपी की ओर से भेजे गए ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हालत बिगड़ने पर ससुराल लौटी थी अनुपमा परिजनों के मुताबिक, विशेष की हालत बिगड़ने पर अनुपमा 24 अगस्त 2026 को उसे लेकर शाहजहांपुर से अपने ससुराल लौट आई थी। विमल बच्चे का लगातार इलाज करा रहे थे, लेकिन बुधवार शाम करीब 6 बजे घर पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार दोपहर 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें संक्रमण फैलने से मौत होने की पुष्टि हुई। आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही जांच मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया। मझिला थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस पिता की ओर से लगाए गए आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User