बदायूं में राम विवाह शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण राजस्थानी लोककला:जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा, आगरा के ब्रास बैंड और पंजाब के भांगड़े ने समां बांधा

Oct 16, 2026 - 07:05
0
बदायूं में राम विवाह शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण राजस्थानी लोककला:जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा, आगरा के ब्रास बैंड और पंजाब के भांगड़े ने समां बांधा
बदायूं में गुरुवार को भगवान श्रीराम की विवाह शोभायात्रा निकाली गई। राजस्थानी लोककला और पारंपरिक वेशभूषा मुख्य आकर्षण रहीं। आगरा के ब्रास बैंड, हरियाणा के ढोल और पंजाब के भांगड़े ने समां बांधा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी ने यह शोभायात्रा आयोजित की। राजस्थान के जोधपुर और जयपुर से आए कलाकारों ने लोककलाएं पेश कीं। रंग-बिरंगी वेशभूषा और बैंड-बाजों से माहौल उत्सवमय हो गया। श्रद्धालु दर्शन को उमड़े। शोभायात्रा का शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वागत हुआ। पथिक चौक पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने आरती उतारी। मढ़ई चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा और आबिद रजा खान ने स्वागत किया। जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा भी मौजूद थे। सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने इंतजाम किए थे, तीन मजिस्ट्रेट तैनात थे। शोभायात्रा से पहले साहूकारा स्थित श्री रंगजी महाराज मंदिर की परंपरा निभाई गई। श्री रंगजी महाराज को भगवान श्रीराम का आराध्य देव माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User