प्रभारी मंत्री ने विकास भवन सभागार में की समीक्षा बैठक:‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी बधाई
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने शनिवार दोपहर विकास भवन सभागार में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत चल रहे कामों की समीक्षा की। उन्होंने हाल ही के सफल कार्यक्रमों के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बधाई दी। आने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन के निर्देश भी दिए गए। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक में एक विकास या सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट को गोद लें। इसमें चौराहों को बेहतर बनाना, फ्लाईओवर के नीचे सफाई और सौंदर्यीकरण, या स्थानीय तालाबों को ठीक करना जैसे काम शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने आने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस मौके पर सांसद अरुण गोविल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, डीएफओ वंदना फोगाट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)