रामपुर में सहज पाठ साहिब जारी:गुरुवाणी सुनने को बड़ी संख्या में उमड़ रहे लोग
रामपुर में गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में संगति रूप में सहज पाठ साहिब का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। 20 जुलाई से प्रारंभ हुए इस चार माह के पाठ की पूर्णता आगामी 24 नवंबर 2026 को प्रकाश पर्व के अवसर पर होगी। गुरुद्वारा परिसर में प्रतिदिन रात 8:45 से 9:15 बजे तक संगत द्वारा सामूहिक पाठ किया जा रहा है। सहज पाठ साहिब का वाचन जगमोहन सिंह निमाड़ा एवं जयदीप सिंह द्वारा कराया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, अब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 760 अंग (पृष्ठ) का पाठ पूर्ण हो चुका है। इसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे श्रद्धापूर्वक शामिल होकर गुरुवाणी का श्रवण कर रहे हैं। पाठ की समाप्ति के पश्चात प्रसाद वितरित किया जाता है। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना, सीनियर मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा, महेंद्र सिंह होरा, अमरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, जसमीत सिंह, पपिंदर सिंह, संतोख सिंह, कंवलजीत सिंह कथुरिया, जोगिंदर सिंह, ओमप्रकाश सेठी, हरपाल सिंह, परमजीत सिंह, जगजीत सिंह, हरविंदर सिंह और विंदर पाल सिंह खुराना सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)