प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर का दबदबा:प्रयागराज और अयोध्या मंडल की टीमें भी अगले दौर में पहुंची
गोरखपुर राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर, प्रयागराज और अयोध्या मंडल की टीमों ने अगले चक्र में प्रवेश किया। तीनों वर्गों को मिलाकर शुक्रवार को लीग के लगभग 70 मुकाबले हुए। अंडर 14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रयागराज ने झांसी को 27-08 से, आगरा मंडल ने मेरठ को 19-10 से, वाराणसी ने कानपुर को 29-10 से, सहारनपुर ने विंध्याचल को 22-11 से, मुरादाबाद ने चित्रकूट को 23-06 से, गोरखपुर ने लखनऊ को 16-14 से और सैफई ने बस्ती को 23-05 से पराजित करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर 17 बालक वर्ग में सैफई ने चित्रकूट को 37-08 से, मेरठ ने बरेली को 23-07 से और मुरादाबाद ने अयोध्या को हराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)