लखनऊ के शिवभोला मंदिर में नवरात्रि पर भक्ति का संगम:महिला मंडली ने भजन-कीर्तन और नृत्य से मंदिर को भक्तिमय किया, 15 साल से जारी है परंपरा
लखनऊ के गोमती नगर स्थित शिवभोला मंदिर में नवरात्रि के पांचवें दिन भक्ति का संगम देखने को मिला। महिला मंडल की ओर से सामूहिक भजन-कीर्तन और नृत्य से पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों और पावन भजनों से गूंज उठा। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय कर दिया। कीर्तन के दौरान महिलाओं ने 'जगदम्बा घर हमारे आई, अम्बे फूल बिछाओ, पक्का भवन माता का, हम अम्बे के भवन जाएंगे, माता तेरी ओढ़नी' और पहन ली साड़ी पावन रंग की जैसे भजनों पर जमकर तालियां बजाईं और भाव-विभोर होकर माता की भक्ति में लीन रहीं। एकजुटता और आस्था का संदेश आयोजन की पदाधिकारी रीना सेक्ससेना ने बताया कि महिला समूह पिछले 15 वर्षों से शिवभोला मंदिर में नवरात्रि के दौरान रोजाना करीब तीन घंटे तक एक साथ बैठकर भजन-कीर्तन और माता रानी की आराधना करता है।पूनम गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माता की आराधना के साथ-साथ समाज की महिलाओं को एक साथ जोड़ना है। वहीं, मिथलेश मौर्या ने बताया कि भजन-कीर्तन में पारंपरिक देवगीत, पचरा और माता रानी से जुड़े भजनों का उत्साहपूर्वक गायन किया गया, जिससे मंदिर में पूरे समय अध्यात्मिक माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)