प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न:अंडर-17 में लखनऊ और अंडर-19 में मेरठ मंडल बना चैंपियन
मुरादाबाद में 15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की गई चार दिवसीय प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हो गया। अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी 23 शिक्षा मंडलों की बालिकाओं की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल एवं विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव की उपस्थिति में विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा शतानंद शर्मा का प्रतियोगिता के सफल संचालन में विशेष सहयोग रहा, वहीं मद्य निषेध अधिकारी मनोज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम अंडर-17 वर्ग: प्रथम स्थान: लखनऊ मंडल द्वितीय स्थान: अयोध्या मंडल अंडर-19 वर्ग: प्रथम स्थान: मेरठ मंडल
द्वितीय स्थान: वाराणसी मंडल खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
समापन समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों के खेल भावना और अनुशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के समापन पर जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद रितु तोमर ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागी टीमों, खेल शिक्षकों, रेफरी और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)