प्रधान और पत्नी पर रॉड-तलवार से हमला:पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती

Oct 16, 2026 - 18:55
0
प्रधान और पत्नी पर रॉड-तलवार से हमला:पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
रामपुर में पटवाई थाना क्षेत्र के अहमदनगर जिबाई कदीम गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोगों ने ग्राम प्रधान विनोद और उनकी पत्नी रेखा रानी पर लोहे की रॉड और तलवार से हमला कर दिया। मारपीट में दंपति घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिसकर्मियों को घर का पता बताने पर हुआ विवाद घायल विनोद (35) के अनुसार, शुक्रवार शाम पटवाई थाने के कांस्टेबल हरिओम और उनके साथ एक अन्य पुलिसकर्मी गांव आए थे। उन्होंने विनोद से मंगा के घर का पता पूछा। विनोद का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को पता बता दिया। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर मंगा अपने भाई रमन और लाडी के साथ मौके पर पहुंच गया। पत्नी के साथ शहर जा रहे थे विनोद विनोद के मुताबिक, वह अपनी पत्नी रेखा रानी को दवा दिलाने के लिए शहर जा रहे थे। इसी दौरान तीनों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन पर लोहे की रॉड और तलवार से हमला किया गया, जिससे दोनों घायल हो गए। विनोद ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर जांच कर रही पुलिस विनोद ने थाने पहुंचकर शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मंगा से भी घटना के संबंध में पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User