गंगोत्री देवी में चिकित्सकों का सम्मान:नर्सिंग प्रतिभाओं को सम्मानित कर जीएनएम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को दी विदाई

Oct 16, 2026 - 18:55
0
गंगोत्री देवी में चिकित्सकों का सम्मान:नर्सिंग प्रतिभाओं को सम्मानित कर जीएनएम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को दी विदाई
गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग गोरखपुर में शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सकों और नर्सिंग प्रतिभाओं को सम्मानित कर जीएनएम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. शिवशंकर शाही, डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. जे.पी. जायसवाल, डॉ. स्मिता जायसवाल, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. ए.पी. गुप्ता, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. पी.सी. शाही, डॉ. सच्चिदानंद गुप्ता, डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. अमित मित्तल एवं डॉ. हर्षिता त्रिपाठी शामिल रहे। संरक्षिका रीना त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक इंजी. आशुतोष मिश्रा एवं प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह चौधरी ने सेवा-संवेदनशीलता का संदेश दिया। पूर्व प्राचार्या लोरीटा याकूब, डॉ. पूनम शुक्ला, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, सुगंधा सिंह, मधु भट्ट, अलका चौधरी, पूनम साहनी, सिंधुजा, प्रतिमा त्रिपाठी, रामदेव, सुमन लाल, रिंकू कुशवाहा, अमिरून निशा एवं देवेंद्र चौधरी सहित शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User