प्रधान पति को गोली-मारने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:बदायूं में करैंगी रेलवे स्टेशन के पास से पकड़े गए आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद

Oct 16, 2026 - 16:13
0
प्रधान पति को गोली-मारने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:बदायूं में करैंगी रेलवे स्टेशन के पास से पकड़े गए आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद
बदायूं के वजीरगंज थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान पति को गोली मारने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इन्हें करैंगी रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। आरोपियों के पास से दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुरानी रंजिश में मारी गई थी गोली पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को उदयपुर गांव की ग्राम प्रधान शबीना बेगम के पति इस्लामुद्दीन को पुरानी दुश्मनी के चलते गोली मारी गई थी। घायल इस्लामुद्दीन को इलाज के लिए बरेली भेजा गया था। प्रधान शबीना बेगम की शिकायत पर वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। राशिद और मुंत्याज से हथियार बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदयपुर गांव निवासी राशिद, हामिद उर्फ भल्लर, मुंत्याज उर्फ बल्लू और समेराज उर्फ खान साहब के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राशिद के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस मिले, जबकि मुंत्याज के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User