प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाया:साढ़ू के साथ मिलकर गला दबाया; अलीगढ़ में 2 महीने बाद मिली बॉडी

Oct 09, 2026 - 20:45
0
प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाया:साढ़ू के साथ मिलकर गला दबाया; अलीगढ़ में 2 महीने बाद मिली बॉडी
बुलंदशहर में 3 महीने पहले लापता हुई महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव अलीगढ़ से बरामद किया गया। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस ने शुक्रवार शाम 7 बजे आरोपी प्रेमी के साढ़ू को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी की ही निशानदेही पर महिला का शव मिला। पुलिस बॉयफ्रेंड समेत 2 आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला खुर्जा देहात क्षेत्र का है। पहले पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के अनुसार, शहबाजपुर भाल निवासी राजकुमार ने 25 अगस्त को पत्नी पिंकी (30) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 29 सितंबर को पिंकी के भाई रामघाट इलाके के गांव रामपुर निवासी अशोक ने ससुराल वालों पर मारपीट कर बहन को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया। मोबाइल नंबर की जांच से सामने आए नाम पुलिस को जांच में पिंकी के इस्तेमाल किए जा रहे दूसरे मोबाइल नंबर का पता चला। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) में पता चला पिंकी की गांव के रिंकू से लगातार बात होती थी। रिंकू की सीडीआर से उसके साढ़ू अलीगढ़ के रामपुर लधउवा गांव निवासी राजेश और प्रशांत नाम के युवक का नाम सामने आया। 2 दिन तक ट्यूबवेल पर रखने का आरोप राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में राजेश ने बताया- पिंकी का रिंकू के साथ अफेयर था। प्रशांत उसे बाइक पर बैठाकर अलीगढ़ में राजेश के ट्यूबवेल पर लाया था। वहां रिंकू और राजेश ने उसे दो दिन तक रखा। 27 अगस्त को रिंकू ने पिंकी से घर लौटने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। रिंकू और राजेश ने गला दबाकर पिंकी की हत्या कर दी। शव को ट्यूबवेल के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया। अलीगढ़ में ट्यूबवेल से बरामद हुआ शव पुलिस ने गिरफ्तार राजेश की निशानदेही पर अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के रामपुर लधउवा गांव स्थित ट्यूबवेल से पिंकी का शव बरामद किया। अलीगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दो आरोपियों की तलाश में दबिश पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजेश को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, रिंकू और प्रशांत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश राजेश की निशानदेही पर पुलिस ने अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के रामपुर लधउवा गांव स्थित ट्यूबवेल से पिंकी का शव बरामद किया। अलीगढ़ पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। गिरफ्तार आरोपी राजेश को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, मुख्य आरोपी रिंकू और प्रशांत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User