ऑपरेशन कन्विक्शन का असर 501 दोषी करार:2 को मौत की सजा, 26 को उम्रकैद; महिला अपराधों के 22 मामलों में भी मिली सजा

Oct 16, 2026 - 15:07
0
ऑपरेशन कन्विक्शन का असर 501 दोषी करार:2 को मौत की सजा, 26 को उम्रकैद; महिला अपराधों के 22 मामलों में भी मिली सजा
बहराइच पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर 1 जनवरी से 11 अक्टूबर 2026 तक अदालतों में प्रभावी पैरवी कर 275 मामलों में 501 अभियुक्तों को दोषी ठहराकर सजा दिलाई गई। इस अवधि में दो मामलों में दो अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई गई। वहीं, 17 मामलों में 26 अभियुक्तों को उम्रकैद हुई। दो अभियुक्तों को 20 साल की जेल और 16 मामलों में 22 अभियुक्तों को 10 साल या उससे ज्यादा की सजा मिली। न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई हो रही इसके अलावा, 32 मामलों में 65 अभियुक्तों को पांच साल या उससे कम की सजा मिली। महिला और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों में भी पुलिस और अभियोजन ने मजबूत पैरवी की। पॉक्सो, दहेज हत्या और दुष्कर्म से जुड़े 22 मामलों में दोषियों को सजा दिलाई गई। पॉक्सो के एक मामले में मौत की सजा भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, दोषियों को सजा दिलाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User