प्रजापति समाज का सम्मेलन 24 नवंबर को:उन्नाव में सात जोड़ों का विवाह कराएंगे; अब तक 27 कन्याओं के हाथ पीले कराए

Oct 06, 2026 - 12:59
0
प्रजापति समाज का सम्मेलन 24 नवंबर को:उन्नाव में सात जोड़ों का विवाह कराएंगे; अब तक 27 कन्याओं के हाथ पीले कराए
उन्नाव में प्रजापति समाज की ओर से 24 नवंबर, मंगलवार को पांचवां दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह होगा। इस बार समारोह में सात जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। आयोजन चंद्रशेखर आजाद सामुदायिक भवन, पीडी नगर, रायबरेली मार्ग, उन्नाव में होगा। पिछले चार वर्षों में संस्था ने 27 कन्याओं का विवाह कराया है। इसका उद्देश्य विवाह समारोहों में होने वाले अनावश्यक खर्च और दहेज प्रथा को कम करना है। समारोह की शुरुआत सुबह 8 बजे दीप प्रज्ज्वलन से होगी। इसके बाद वर-वधू का जयमाला कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। सुबह 11 बजे अतिथियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भांवरों का विवाह कार्यक्रम होगा। 12:30 बजे स्वल्पाहार एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर शाम 4:30 बजे नवविवाहित जोड़ों की विदाई की जाएगी। ये पदाधिकारी संभाल रहे आयोजन की जिम्मेदारी आयोजन में गायत्री प्रसाद प्रजापति अध्यक्ष, रामदास प्रजापति प्रेम उपाध्यक्ष/सह संयोजक, कन्हैयालाल प्रजापति महामंत्री, डॉ. महावीर प्रजापति विवाह संयोजक और रामलाल प्रजापति संरक्षक की भूमिका में हैं। इसके अलावा रामनरेश प्रजापति उपाध्यक्ष, केकेके प्रजापति संरक्षक, रामनरेश प्रजापति काजी संगठनमंत्री, अवधेश प्रजापति संगठनमंत्री, जगनलाल प्रजापति कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। निमंत्रण पत्र में दिनेश कुमार प्रजापति बांगरमऊ, अश्विनी कुमार प्रजापति गंज मुरादाबाद, बब्बीलाल प्रजापति सफीपुर, रामबाबू प्रजापति फतेहपुर चौरासी, ओमनाथ प्रजापति सिव करन, केशवप्रसाद प्रजापति बीघापुर, रामाशिवमूर्ति सुमेरपुर, किशोरीलाल प्रजापति मियागंज, संजय प्रजापति बीघापुर नगर अध्यक्ष, राजनारायण प्रजापति नगर अध्यक्ष शुक्लागंज शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User