कानपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान:बेटे ने खिड़की से देखा तो कमरे में शव लटका था, पत्नी काम पर गई थी

Oct 06, 2026 - 12:59
0
कानपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान:बेटे ने खिड़की से देखा तो कमरे में शव लटका था, पत्नी काम पर गई थी
कानपुर में मंगलवार सुबह करीब 11:45 बजे बजे एक युवक ने फंसे से लटकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, युवक विवाद की वजह से काफी परेशान था। 10 बजे उसकी पत्नी काम पर गई, तो वह कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर बेटे ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखा तो उनका पंखे से लटका था। बेटा जोर-जोर से रोने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस और पत्नी के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक का नाम अंकित पाल है। वह गाड़ी चलाता था। घटना जूही थाना क्षेत्र की है। ड्राइविंग से परिवार का खर्च चलता था नयापुरवा निवासी ऋषभ पाल ने बताया- मेरे बड़े भाई अंकित पाल ड्राइवर थे। गाड़ी चलाने की कमाई से परिवार का खर्च चलता है। परिवार में पिता अजय पाल, मां प्रेमा पाल, पत्नी आशा पाल और दो बेटे जग्गू व डुग्गु हैं। अंकित पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे। उनकी पत्नी आशा प्राइवेट नौकरी करती हैं। परिवार ने पुलिस को दी जानकारी परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User