प्रखर पांडेय को 10 दिन बाद फिर नगर की कमान:ASP आईपीएस प्रेमसुख सिकंदराबाद भेजे गए, कप्तान ने 4 सीओ के चार्ज बदले

Oct 18, 2026 - 07:56
0
प्रखर पांडेय को 10 दिन बाद फिर नगर की कमान:ASP आईपीएस प्रेमसुख सिकंदराबाद भेजे गए, कप्तान ने 4 सीओ के चार्ज बदले
बुलंदशहर में लगातार बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पुलिस महकमे में बदलाव किया गया है। एसएसपी ने 4 सीओ (क्षेत्राधिकारी) के सर्किल बदल दिए हैं। 10 दिन पहले सिकंदराबाद सीओ के रूप में तैनात किए गए प्रखर पांडेय को दोबारा सिटी सर्किल में तैनाती दी गई है। जिले में पिछले कुछ दिनों से क्राइम में लगातार तेजी देखी जा रही है। खासतौर पर सिटी में क्राइम तेजी से बढ़ा है। दो दिन पहले ही काली मेले में युवक का मर्डर हो गया। इससे शहर में माहौल काफी गरमा गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर मामले को संभालने का प्रयास किया। नगर कोतवाली क्षेत्र में क्राइम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। इसी को देखते हुए सिटी सर्किल की कमान दोबारा तेजतर्रार सीओ प्रखर पांडेय को सौंपी गई है। उन्हें यहां से 10 दिन पहले ही हटाकर सिकन्दराबाद सर्किल भेजा गया था। अब वहां आईपीएस प्रेमसुख दड़िया की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीओ सिटी अनिल शाही को यातायात की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि यातायात सीओ भरत राम सोनकर को साइबर क्राइम में भेजा गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम कंट्रोल के लिए यह फेरबदल किया गया है। सभी को तत्काल चार्ज लेने के आदेश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User