'प्रकृति पथ' साइकिल यात्रा शुरू:3 हजार किमी. दूरी तय करेगी, 17 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी

Oct 02, 2026 - 20:48
0
'प्रकृति पथ' साइकिल यात्रा शुरू:3 हजार किमी. दूरी तय करेगी, 17 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मेरठ में पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नेपाल के जनकपुर से मेरठ तक की 3000 KM 'प्रकृति पथ' साइकिल यात्रा का सांकेतिक शुभारंभ किया गया। प्रातः 7 बजे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, इंदिरा चौक होते हुए शहीद स्मारक पर 1857 क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संपन्न हुई। यात्रा में प्रो. विवेक त्यागी, प्रो. डॉ. श्याम घई, अरविंद गौड़, शोभित प्रसाद गौड़, लोकेश रोहिला, पवनेश गौड़, राजीव यादव, कपिल शर्मा, प्रथम त्यागी, सम्यक जैन सहित दर्जनों साइकिलिस्ट शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि मुख्य यात्रा 17 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी, जिसमें कई स्कूल, कॉलेज और NGO सहभागी बनेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User