प्रसव पीड़ा के बाद महिला की मौत:मैनपुरी में मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारी
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के कूड़ारपुर गांव में प्रसव पीड़ा के बाद एक महिला संतोषी की मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति सुखदेव पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि मौत की सही वजह पता चल सके। पति सुखदेव के मुताबिक, संतोषी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी कुचैला में भर्ती कराया गया था। वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही संतोषी की मौत हो गई। महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करा ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। नगर क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार के आरोपों की भी जांच हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)