प्रतापगढ़ के हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा:'ओम नमः शिवाय' का जाप किया, श्रद्धालुओं ने पाया महाप्रसाद
प्रतापगढ़ में मंगरौरा विकासखंड अंतर्गत कंधई मधुपुर के भैरोंगंज स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के तहत रात्रि में 'ओम नमः शिवाय' का जाप किया गया, जिसके पश्चात शनिवार सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन और आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोपहर बाद तीन बजे से शुरू हुआ महाप्रसाद का वितरण देर रात तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में अजय कुमार, बलवंत, महेश, विशाल, शुभम सेठ सहित बड़ी संख्या में कांवरियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के भक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)